Breaking News

ऊँ जय भारत माता जय जय धरती माता…

ऊँ जय भारत माता जय जय धरती माता ,
तेरी कोख स्वर्ग सम, तेरी गोद स्वर्ग सम सुख की है दाता ॥
ऊँ जय भारत माता जय जय धरती माता ,

उत्तर दिशा हिमालय शुभ्र मुकुट धारी ॥
गंगा जल अमृत सम मानव हितकारी ,
ऊँ जय भारत माता जय जय धरती माता ॥

दक्षिण जलधि अपर्मित वक्षस्थल तेरा ,
चारौ धाम अनौखे गुण गाते तेरा ॥
ऊँ जय भारत माता जय जय धरती माता ,

पूरब की पुरवैया सौना बरसाती ॥
पश्चिम की लालामी हम सबको भाती ,
ऊँ जय भारत माता जय जय धरती माता ॥

वेद पुराण ग्रंथ सब अनुपम कृति तेरी ,
गीता जीवन दर्शन विश्व ज्योति फेरी ॥
ऊँ जय भारत माता जय जय धरती माता ,

तन, मन, तुझे समर्पित, धन तो है माया ॥
माँ का ऋण दुनिया में कौन चुका पाया ,
ऊँ जय भारत माता जय जय धरती माता ॥

  • Videos
  • Playlists
  • 359 more
  • 18 more
    • Check Also

      bharat-bhushan

      भारत भूषण

      सितारा भी कभी इतनी गर्दिश में पड़ गया था कि उन्हें अपना गुजारा चलाने के …