Breaking News

पूछो हमारे दिल से क्या क्या गुजर रही है


पूछो हमारे दिल से क्या क्या गुजर रही है
मिलने को यार श्याम से साँसे चल रही है

मैंने तो ये सुना है के दिल्लगी हो करते
फिर भी दीवाने तेरी एक एक अदा पे मरते
व्याकुल ह्रदय में श्याम की आहे पल रही है

बिरानी जिंदगी में बांके बहार आजा
सुनले मेरी पुकारे बस एक बार आजा
विरहा की आग दिल में सदियों से जल रही है

मुझको ये ना खबर थी बर्बाद यु करोगे
चरणों के दास को तुम आबाद यु करोगे
अरे आजाओ प्राण प्यारे मेरी साँसे निकल रही है………….

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...