एक बार एक बहादुर राजकुमार था। वह अपने कुत्ते से बहुत प्यार करता था। उसने कई लड़ाईयाँ जीतीं और कई देशों पर राज किया। एक दिन उसके दुश्मनों ने योजना बना कर उसे पकड़ लिया।
राजकुमार को एक अनजान जगह पर रखा गया, जहाँ चारों ओर जंगल था। उसके दुश्मनों ने उसे आजाद करने की बहुत बड़ी कीमत मांगी थी।
राजकुमार चालाक था। वह अपने कुत्ते वीर के साथ उस जगह से भाग निकला। लेकिन अपने देश जाने का उसको रास्ता नहीं पता था। अनजान देश में वह किसी से रास्ता पूछ भी नहीं सकता था।
अचानक, उसे याद आया कि कुत्ते कई मील दूर से भी अपना घर ढूंढ सकते हैं। उसने अपने कुत्ते से कहा- “वीर, हमारे घर का रास्ता ढूंढो और देश को बचाओ।”
वीर ने हवा को सूंघा और अपने देश की दिशा की ओर चल पड़ा। कई दिन चलने के बाद वे अपने देश पहुंचे। केवल वीर की वजह से ही राजकुमार अपने घर वापस आ सका।
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…