Breaking News

रोज सवेरे सेवा कुंज को जाएंगे


रोज सवेरे सेवा कुंज को जाएंगे,
श्री राधाबल्लभ लाल की मंगला गाएंगे,

मन पुरण होवे काज,
तू रट ले राधा राधा नाम,
मिलेंगे कुंज बिहारी संग श्री श्यामा प्यारी,
मन पुरण होवे  काज,
तू रट ले राधा राधा नाम,
मिलेंगे कुंज बिहारी संग श्री श्यामा प्यारी………..

दीवना मै तो मोहन का
जग समझे मैं बौराना।
दीवाना मैं तो मोहन का।।

वो राधा रानी वाले हैं,
और रंग के काले-काले हैं
आंखों की चितवन है ऐसे,
जैसे छलके पैमाना।।
दीवाना…………

वो मोर  मुकुटिया वाले हैं,
और केस उनके कुंडलाले  हैं।।
चेहरे की छटा देखी जबसे,
मैं हो गया मस्ताना।।
दीवाना ……..

वो गीता गाने वाले है ,
ऊगली पर चक्र सम्हाले हैं।।
मुरली की ताने सुन सुन कर,
हूँ खुद से अंजाना।।
दीवाना…..

वो रास रचाने वाले हैं,
ओऱ नख पर गिरिराज सम्हाले हैं।
राजेन्द्र कहे है राधावर,
कुछ दे दो नज़राना।।
दीवाना…..

Check Also

maut kee shahajaadee

एक प्रेरणादायक कथा

एक प्राचीन कहानी जो बताती है कि अकाल मृत्यु से कैसे बचा जा सकता है। एक राजकुमार की विवाह के बाद उसे अकाल मृत्यु के खतरे से कैसे बचाया गया....