Breaking News

शिव शंकर भोले भाले भोले भक्तो के रखवाले

11शिव शंकर भोले भाले, भोले भक्तो के रखवाले ।
तुम को लाखों प्रणाम, तुमको मेरा प्रणाम ॥

तुमने यह संसार बनाया, सभी तुम्हारी माया छाया ।
सर्पों की माला वाले, कैलाश पर्वत वाले,
तुम को लाखों प्रणाम, तुमको मेरा प्रणाम ॥

तुम जल थल में तुम अम्भर में, तुम हो नगर नगर घर घर में ।
तुम हो लहर लहर स्वर स्वर में, कहाँ नहीं तुम हो जग भर में ॥
डमरू के बजने वाले, दुष्टों को मिटाने वाले ।
तुम को लाखों प्रणाम, तुमको मेरा प्रणाम ॥

हर हर हर महादेव का नारा, नर नारी घर घर का प्यारा ।
दीप तुम्हारा तेल तुम्हारा, दुनिया का सब खेल तुम्हारा ॥
हे खेल खिलाने वाले, त्रिभुवन की नचाने वाले ।
तुम को लाखों प्रणाम, तुमको मेरा प्रणाम ॥

Check Also

nastik

एक नास्तिक की भक्ति

इस कहानी में हरिराम नामक आदमी के बदलते दृष्टिकोण और उसकी नास्तिकता से बच्चे को दवा देने की भरपूर भावना को दर्शाया गया है।.........