Breaking News

सुदामा और श्रीकृष्ण

सुदामा ने एक बार श्रीकृष्ण से पूछा कान्हा, मैं आपकी माया के दर्शन करना चाहता हूं… कैसी होती है?”
**********
श्री कृष्ण ने टालना चाहा, लेकिन सुदामा की जिद पर श्री कृष्ण ने कहा, “अच्छा, कभी वक्त आएगा तो बताऊंगा।

और फिर एक दिन कृष्ण कहने लगे… सुदामा, आओ, गोमती में स्नान करने चलें| दोनों गोमती के तट पर गए। वस्त्र उतारे| दोनों नदी में उतरे… श्रीकृष्ण स्नान करके तट पर लौट आए। पीतांबर पहनने लगे… सुदामा ने देखा, कृष्ण तो तट पर चला गया है, मैं एक डुबकी और लगा लेता हूं… और जैसे ही सुदामा ने डुबकी लगाई… भगवान ने उसे अपनी माया का दर्शन कर दिया।

सुदामा को लगा, गोमती में बाढ़ आ गई है, वह बहे जा रहे हैं, सुदामा जैसे-तैसे तक घाट के किनारे रुके| घाट पर चढ़े| घूमने लगे। घूमते-घूमते गांव के पास आए। वहां एक हथिनी ने उनके गले में फूल माला पहनाई। सुदामा हैरान हुए लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने कहा, “हमारे देश के राजा की मृत्यु हो गई है। हमारा नियम है, राजा की मृत्यु के बाद हथिनी, जिस भी व्यक्ति के गले में माला पहना दे, वही हमारा राजा होता है| हथिनी ने आपके गले में माला पहनाई है, इसलिए अब आप हमारे राजा हैं।

सुदामा हैरान हुआ। राजा बन गया एक राजकन्या के साथ उसका विवाह भी हो गया। दो पुत्र भी पैदा हो गए एक दिन सुदामा की पत्नी बीमार पड़ गई… आखिर मर गई… सुदामा दुख से रोने लगा… उसकी पत्नी जो मर गई थी, जिसे वह बहुत चाहता था, सुंदर थी, सुशील थी… लोग इकट्ठे हो गए… उन्होंने सुदामा को कहा, आप रोएं नहीं, आप हमारे राजा हैं… लेकिन रानी जहां गई है, वहीं आप को भी जाना है, यह मायापुरी का नियम है| आपकी पत्नी को चिता में अग्नि दी जाएगी… आपको भी अपनी पत्नी की चिता में प्रवेश करना होगा… आपको भी अपनी पत्नी के साथ जाना होगा।

सुना, तो सुदामा की सांस रुक गई… हाथ-पांव फुल गए… अब मुझे भी मरना होगा… मेरी पत्नी की मौत हुई है, मेरी तो नहीं… भला मैं क्यों मरूं… यह कैसा नियम है? सुदामा अपनी पत्नी की मृत्यु को भूल गया… उसका रोना भी बंद हो गया। अब वह स्वयं की चिंता में डूब गया… कहाभी, ‘भई, मैं तो मायापुरी का वासी नहीं हूं… मुझ पर आपकी नगरी का कानून लागू नहीं होता… मुझे क्यों जलना होगा|’ लोग नहीं माने, कहा, ‘अपनी पत्नी के साथ आपको भी चिता में जलना होगा… मरना होगा… यह यहां का नियम है। आखिर सुदामा ने कहा, ‘अच्छा भई, चिता में जलने से पहले मुझे स्नान तो कर लेने दो…’ लोग माने नहीं… फिर उन्होंने हथियारबंद लोगों की ड्यूटी लगा दी… सुदामा को स्नान करने दो… देखना कहीं भाग न जाए…
रह-रह कर सुदामा रो उठता| सुदामा इतना डर गया कि उसके हाथ-पैर कांपने लगे… वह नदी में उतरा… डुबकी लगाई… और फिर जैसे ही बाहर निकला… उसने देखा, मायानगरी कहीं भी नहीं, किनारे पर तो कृष्ण अभी अपना पीतांबर ही पहन रहे थे… और वह एक दुनिया घूम आया है| मौत के मुंह से बचकर निकला है…सुदामा नदी से बाहर आया… सुदामा रोए जा रहा था।
श्रीकृष्ण हैरान हुए… सबकुछ जानते थे… फिर भी अनजान बनते हुए पूछा, “सुदामा तुम रो क्यों रो रहे हो?”सुदामा ने कहा, “कृष्ण मैंने जो देखा है, वह सच था या यह जो मैं देख रहा हूं|” श्रीकृष्ण मुस्कराए, कहा, “जो देखा, भोगा वह सच नहीं था| भ्रम था… स्वप्न था… माया थी मेरी और जो तुम अब मुझे देख रहे हो… यही सच है… मैं ही सच हूं…मेरे से भिन्न, जो भी है, वह मेरी माया ही है| और जो मुझे ही सर्वत्र देखता है,महसूस करता है, उसे मेरी माया स्पर्श नहीं करती| माया स्वयं का विस्मरण है…माया अज्ञान है, माया परमात्मा से भिन्न… माया नर्तकी है… नाचती है… नाचती है… लेकिन जो श्रीकृष्ण से जुड़ा है, वह नाचता नहीं… भ्रमित नहीं होता… माया से निर्लेप रहता है, वह जान जाता है, सुदामा भी जान गया था… जो जान गया वह श्रीकृष्ण से अलग कैसे रह सकता है!!!!
इसलिए ही तो कहते हैं कान्हा की हर वात निराली है
।। जय श्री राधेकृष्णा।।
🌹🙏श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा……🙏🌹 एक सन्यासी घूमते-फिरते एक दुकान पर आये | दुकान में अनेक छोटे-बड़े डिब्बे थे |


English Translation

Sudama once asked Shri Krishna, Kanha, I want to see your illusion… How is it? ”
**********
Shri Krishna wanted to postpone, but on Sudama’s insistence, Shri Krishna said, “Well, if the time comes, I will tell you.

And then one day Krishna started saying… Sudama, come, let us take a bath in Gomti. Both went to the banks of Gomti. Remove clothes. Both landed in the river… Shri Krishna took a bath and returned to the shore. Pitambara started wearing… Sudama saw, Krishna has gone to the shore, I take a dip and take a dip… and as Sudama took a dip… God revealed to him his illusion.

Sudama felt, Gomti is flooded, he is running away, Sudama stopped at the edge of the ghat for some time. Climb the pier. Began to roam Walking around came to the village. There, an elephant put a garland around her neck. Sudama was amazed, the people gathered. People said, “The king of our country has died. Our rule is, after the death of the king, the elephant, whoever puts a garland around his neck, he is our king. Hathini has put a garland around your neck, so now you are our king.

Sudama was surprised. He was also married to a Rajakanya who became a king. Two sons were also born. One day, Sudama’s wife fell ill… finally died… Sudama started crying sadly… his wife who had died, whom he wanted very much, was beautiful, was beautiful… people gathered… He gathered He said to Sudama, do not weep, you are our king… but where the queen has gone, you also have to go, this is the rule of Mayapuri. Your wife will be given fire in the pyre… You too have to enter the pyre of your wife… You also have to go with your wife.

Hearing this, Sudama’s breath stopped… Hands and feet swelled… Now I too have to die… My wife is dead, not mine… Why should I die… What kind of a rule is this? Sudama forgot his wife’s death… his crying also stopped. Now he got drowned in self-concern… said, ‘Brother, I am not a resident of Mayapuri… your city law does not apply to me… Why do I have to burn. ’People did not agree, said,‘ You with your wife You will also have to burn in the pyre… have to die… This is the rule here. After all, Sudama said, “Okay brother, let me take a bath before burning in the pyre…” People don’t agree … Then they put the duty of armed people … Let Sudama take a bath … to see if you run away …
Suddenly, Sudama would cry. Sudama was so scared that his hands and feet started trembling… he descended into the river… dived… and then as soon as he came out… he saw nowhere in Mayanagari, on the shore, Krishna was still wearing his Pitambara… and that one The world has turned around. Have escaped from the mouth of death… Sudama came out of the river… Sudama was crying.
Shrikrishna was surprised… knew everything… yet becoming unaware he asked, “Sudama, why are you crying?” Sudama said, “Krishna, what I have seen was true or what I am seeing.” Sri Krishna smiled and said, “What I saw was not true. There was an illusion… I had a dream… Maya was mine and what you are seeing in me now… This is the truth… I am the truth… Unlike me, whatever is there is my illusion. And the person who sees me everywhere, feels it, my illusion does not touch him. Maya is an oblivion of itself… Maya is ignorance, Maya is different from God… Maya is a dancer… She dances… She dances… But the one who is associated with Shri Krishna, does not dance… does not get confused… She is unaware of Maya, she knows , Sudama also knew… who knows how he can stay away from Sri Krishna !!!!
That’s why it is said that every vow of Kanha is unique
… Hail Radhe-Krishna..
🌹🙏 Shri Krishna Govind Hare Murari O Nath Narayan Vasudeva …… 🙏🌹 A monk came to visit a shop while wandering. There were many small and big bins in the shop.

Check Also

babu-kunwar-singh

बाबू वीर कुंवर सिंह

यदि हमें पिछले 200-250 वर्षों में हुए विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं की सूची बनाने को कहा जाए तो हम अपनी सूची में पहला नाम बाबू वीर कुंवर..