Breaking News

ज़िन्दगी की हर ख़ुशी मिल गई


ज़िन्दगी की हर ख़ुशी मिल गई
फिर भी मेरा दिल उदास रहता है
दुनिया की इस भीड़ में तुम बिन प्रभु
तन्हा तन्हा तेरा दास रहता है
ज़िन्दगी की हर ख़ुशी…………..

नज़ारे खूब देखे हैं नज़र फिर भी तरसती है
वो सूरत देख ना पाऊं जो सूरत दिल में बस्ती है
तन मेरा कहीं रहे सांवरे मन तो मेरा तेरे पास रहता है
दुनिया की इस भीड़ में तुम बिन प्रभु
तन्हा तन्हा तेरा दास रहता है……

करो सौदा मोहब्बत का तेरा उपकार हो जाए
मेरी साड़ी ख़ुशी ले लो तेरा दीदार हो जाए
तेरे दर्शन के बिना इस दिल में क्यों
इक अधूरा सा एहसास रहता है
दुनिया की इस भीड़ में तुम बिन प्रभु
तन्हा तन्हा तेरा दास रहता है……

मैं तुमसे और क्या मांगू मुझे लौटा दो बस वो दिन
ये सब सुख है बेमतलब का मेरे बाबा तुम्हारे बिन
दूर है पर तू मुझे भूला नहीं सोनू को बस ये विश्वास रहता है
दुनिया की इस भीड़ में तुम बिन प्रभु
तन्हा तन्हा तेरा दास रहता है………….

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...